स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। जनपद शाहजहांपुर के थाना बंडा क्षेत्र अंतर्गत शारदा नहर में डूबी 19 वर्षीय युवती का शव एनडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद घटनास्थल से लगभग 10 किलोमीटर दूर बरामद कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया।
जानकारी के अनुसार, युवती अपनी माता के साथ निकटवर्ती गांव से रिक्शे द्वारा दवा लेने जा रही थी। शुक्रवार सुबह लगभग 8:45 बजे मकसूदपुर के समीप शारदा नहर के किनारे वह सिक्का डालने के लिए उतरी। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह तेज बहाव वाली नहर में गिर गई।
स्थानीय लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन नहर की अत्यधिक गहराई, तेज जलधारा तथा मगरमच्छ होने की आशंका के कारण तत्काल रेस्क्यू संभव नहीं हो सका।
घटना की सूचना थाना प्रभारी वांदा बृजेश कुमार एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अरविंद कुमार द्वारा एनडीआरएफ को दी गई। सूचना मिलते ही पूर्व मानसून तैनाती के अंतर्गत हनुमतधाम, शाहजहाँपुर में तैनात 8वीं बटालियन एनडीआरएफ की टीम, टीम कमांडर निरीक्षक दीपिका, उपनिरीक्षक बीरेंद्र, सहायक उपनिरीक्षक धर्मेंद्र तथा अन्य बचावकर्मियों के साथ तत्काल मौके पर पहुंची और सघन खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया।
तेज बहाव, गहरे पानी और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद एनडीआरएफ ने लगातार सर्च ऑपरेशन जारी रखा। अभियान के दौरान घटनास्थल से लगभग 10 किलोमीटर दूर युवती का शव बरामद कर लिया गया।
आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद एनडीआरएफ ने शव को पुलिस प्रशासन के सुपुर्द कर दिया। स्थानीय लोगों ने एनडीआरएफ की त्वरित कार्रवाई, पेशेवर दक्षता और समर्पण की सराहना की।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments