Breaking News

प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज प्रारंभिक परीक्षा-2025: एएसपी ग्रामीण ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर, 14 जून 2026। प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज प्रारंभिक परीक्षा-2025 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने क्षेत्राधिकारी नगर के साथ जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की।

पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में किए गए निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस बल एवं संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति, सुरक्षा प्रबंधन, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, परीक्षार्थियों की चेकिंग प्रक्रिया तथा परीक्षा संचालन संबंधी व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान केंद्रों पर स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की जांच की गई तथा सुरक्षा संबंधी अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि परीक्षा अवधि के दौरान सभी सुरक्षा संसाधन पूरी तरह सक्रिय एवं प्रभावी बनाए रखें।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा की पारदर्शिता एवं शुचिता बनाए रखने के लिए प्रत्येक गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखी जाए। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने परीक्षार्थियों के प्रवेश के समय निर्धारित मानकों के अनुरूप सघन चेकिंग, परीक्षा केंद्र परिसर एवं आसपास सतत निगरानी तथा परीक्षा समाप्ति के बाद अभ्यर्थियों के सुरक्षित एवं व्यवस्थित निकास की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

इसके अतिरिक्त परीक्षा केंद्रों के आसपास यातायात व्यवस्था सुचारू रखने, अनावश्यक भीड़ एकत्र न होने देने तथा परीक्षा के दौरान शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

जनपद पुलिस द्वारा परीक्षा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराने हेतु व्यापक सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

सच की आवाज़ वेब न्यूज़

Post a Comment

0 Comments