स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 22 जून 2026। पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में सोमवार को पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में साप्ताहिक परामर्श सत्र का आयोजन किया गया। केंद्र में कुल 20 पत्रावलियों पर सुनवाई की गई, जिनमें से एक दंपति का आपसी विवाद सुलझाकर उन्हें साथ रहने के लिए विदा किया गया।
परिवार परामर्श केंद्र में थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के एक दंपति का मामला सुनवाई के लिए प्रस्तुत हुआ। दंपति की शादी लगभग छह वर्ष पूर्व हुई थी तथा उनकी चार वर्ष की एक पुत्री है। पति ने शिकायत में बताया कि पत्नी अपने मायके पक्ष के प्रभाव में रहती है और उस पर निराधार आरोप लगाए जाते हैं, जिसके चलते वह कुछ समय से मायके में रह रही है।
वहीं पत्नी ने अपनी बात रखते हुए बताया कि उसे अपने पति से कोई विशेष शिकायत नहीं है, लेकिन पति के बड़े भाई द्वारा अभद्र व्यवहार किए जाने से वह आहत थी। दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद परिवार परामर्श केंद्र की टीम ने आपसी वार्ता कराकर उन्हें समझाने का प्रयास किया।
परामर्श एवं समझाइश के बाद दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से मतभेद समाप्त कर साथ रहने का निर्णय लिया। इसके उपरांत दंपति को परिवार परामर्श केंद्र से सकुशल विदा किया गया।
कार्यक्रम के दौरान महिला मुख्य आरक्षी चंद्रकांता शर्मा, महिला आरक्षी मोनिका कुमारी, नेहा चौहान एवं रश्मि चौधरी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments