Breaking News

पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, शाहजहाँपुर के 3.77 लाख से अधिक किसानों को मिला लाभ


स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर, 20 जून 2026। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत आयोजित "पीएम किसान उत्सव दिवस" के अवसर पर प्रधानमंत्री द्वारा पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर, हुगली से योजना की 23वीं किस्त जारी की गई। इस कार्यक्रम का जनपद शाहजहाँपुर में कृषि विज्ञान केंद्र, विकासखंड कार्यालयों, ग्राम पंचायतों एवं अन्य विभिन्न स्थानों पर सजीव प्रसारण किया गया।

उप कृषि निदेशक पुरुषोत्तम कुमार मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद शाहजहाँपुर के 3,77,956 किसानों को 23वीं किस्त के रूप में कुल 75.59 करोड़ रुपये की धनराशि सीधे उनके बैंक खातों में स्थानांतरित की गई।

जनपद स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में सांसद अरुण कुमार सागर, विधायक ददरौल अरविंद कुमार सिंह, विधायक जलालाबाद हरि प्रकाश वर्मा, विधायक कटरा वीर विक्रम सिंह ‘प्रिंस’, भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, उप कृषि निदेशक पुरुषोत्तम कुमार मिश्र, ब्लॉक प्रमुखों, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों तथा अन्य अधिकारियों एवं किसानों ने सहभागिता की।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से लाभान्वित किसानों को सम्मानित भी किया गया। सम्मानित किसानों में वेदराम, लालाराम, नगदेश कुमार, अखिलेश कुमार, चन्द्रपाल सिंह, सुखपाल सिंह यादव, योगेश कुमार मिश्रा, अखिलेश यादव, शांति प्रकाश अवस्थी, महेंद्र सिंह यादव, वेन गोपाल एवं अवधेश कुमार शुक्ल सहित अन्य किसान शामिल रहे। उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किसानों को केंद्र एवं राज्य सरकार की कृषि कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। किसानों ने भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को कृषि क्षेत्र के लिए लाभकारी बताते हुए सरकार का आभार व्यक्त किया।


Post a Comment

0 Comments