Breaking News

परिवार परामर्श केंद्र में 25 मामलों की सुनवाई, एक दंपति का हुआ समझौता

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर। पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में बुधवार को सुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान कुल 25 पत्रावलियों पर सुनवाई की गई तथा एक दंपति को आपसी समझौते के बाद सकुशल विदा किया गया।

परिवार परामर्श केंद्र में थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के एक दंपति का मामला सुनवाई के लिए प्रस्तुत हुआ। दोनों की शादी लगभग 15 वर्ष पूर्व हुई थी और उनके तीन बच्चे हैं। आवेदिका ने आरोप लगाया था कि उसका पति शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता है, जिसके संबंध में उसने प्रार्थना पत्र दिया था।

दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र में बुलाकर आपसी वार्ता कराई गई तथा समझाया-बुझाया गया। परामर्श के दौरान पति ने अपनी गलती स्वीकार कर ली। इसके बाद दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया और साथ रहने का निर्णय लिया। दंपति को परिवार परामर्श केंद्र से सकुशल विदा कर दिया गया।

इस अवसर पर परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी श्रीमती मधु यादव, महिला मुख्य आरक्षी चंद्रकांता शर्मा, महिला आरक्षी मोनिका कुमारी, शीतल चौहान, निशा मिश्रा एवं नेहा चौहान सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहीं।

Post a Comment

0 Comments