Breaking News

शाहजहाँपुर पुलिस की पहल: एक दिन में 27 जनशिकायतों का मौके पर निस्तारण

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में जनशिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं निष्पक्ष निस्तारण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शाहजहाँपुर पुलिस ने 25 जून 2026 को कुल 27 शिकायतों का मौके पर पहुंचकर निस्तारण किया।

आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के समाधान के लिए चलाए जा रहे इस अभियान में जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी शिकायतकर्ताओं के घर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण कर रहे हैं। मौके पर दोनों पक्षों से बातचीत कर शिकायतों का समाधान किया जा रहा है तथा शिकायतकर्ताओं से फीडबैक भी लिया जा रहा है।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि इस व्यवस्था से शिकायतकर्ताओं को बार-बार थाने या पुलिस कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और उनकी समस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित होगा।

पुलिस के अनुसार, जनहित में यह विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Post a Comment

0 Comments