स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी जलालाबाद ने थाना जलालाबाद पुलिस बल के साथ प्रस्तावित जुलूस मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया तथा पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जुलूस मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, संवेदनशील स्थलों, भीड़ नियंत्रण, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को जुलूस निर्धारित मार्ग एवं समयानुसार संपन्न कराने, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने तथा पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
इस दौरान जुलूस संयोजकों, ताजियादारों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद कर मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं परंपरागत तरीके से मनाने की अपील की गई। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि या समस्या की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को देने का अनुरोध किया गया।
जनपद पुलिस ने बताया कि मोहर्रम पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments