स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार जनपद शाहजहाँपुर में मतदेय स्थलों के सम्भाजन (Rationalization) की प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गई है। इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 29 जून 2026 को बिस्मिल सभागार, कलेक्ट्रेट शाहजहाँपुर में बैठक आयोजित की जाएगी।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रजनीश कुमार मिश्र द्वारा जारी पत्र के अनुसार मतदेय स्थलों का सम्भाजन 1200 मतदाताओं के मानक के आधार पर किया जाएगा। निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत 24 जून से 28 जून 2026 तक मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन, पुनर्निर्धारण तथा नए मतदेय स्थलों के लिए भवनों का चिन्हांकन किया जाएगा।
इसके उपरांत 29 जून से 1 जुलाई तक मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर प्रस्ताव तैयार किए जाएंगे। 4 जुलाई को मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची प्रकाशित की जाएगी तथा राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराई जाएगी। प्राप्त आपत्तियों एवं सुझावों के निस्तारण के बाद 18 जुलाई तक सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा 28 जुलाई तक प्रस्ताव मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को भेजे जाएंगे, जिसके बाद 31 जुलाई 2026 तक प्रस्ताव भारत निर्वाचन आयोग को अनुमोदन हेतु प्रेषित किए जाएंगे।
प्रशासन ने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से अनुरोध किया है कि वे मतदेय स्थलों के संशोधन संबंधी सुझावों के साथ 29 जून 2026 को दोपहर 12 बजे बिस्मिल सभागार, कलेक्ट्रेट शाहजहाँपुर में आयोजित बैठक में प्रतिभाग करें।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments