ब्यूरो रिपोर्ट आनंद कुमार लखनऊ ✍️
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में हजरतगंज पुलिस ने अपनी सतर्कता, त्वरित कार्रवाई और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक महिला और उसकी एक वर्षीय बच्ची की जान बचा ली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दुबग्गा क्षेत्र की रहने वाली एक महिला पारिवारिक विवाद से आहत होकर अपनी एक साल की बच्ची के साथ गोमती नदी में कूदकर आत्महत्या करने जा रही थी। घटना की सूचना मिलते ही हजरतगंज पुलिस तत्काल सक्रिय हो गई।
इंस्पेक्टर विक्रम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बिना समय गंवाए महिला एवं उसकी मासूम बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पुलिसकर्मियों की तत्परता और सूझबूझ के चलते एक बड़ा हादसा टल गया।
बताया जा रहा है कि महिला ससुराल पक्ष से चल रहे विवाद के कारण मानसिक रूप से परेशान थी। समय रहते पुलिस के हस्तक्षेप से उसकी जान बचाई जा सकी।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने हजरतगंज पुलिस की सराहना करते हुए कहा कि यदि पुलिस समय पर नहीं पहुंचती तो एक दुखद घटना घट सकती थी। लोगों ने इंस्पेक्टर विक्रम सिंह और उनकी टीम के कार्य की प्रशंसा करते हुए इसे पुलिस की संवेदनशील और जनहितैषी कार्यशैली का उदाहरण बताया।
हजरतगंज पुलिस की इस मानवीय पहल ने एक बार फिर जनता के बीच पुलिस की सकारात्मक और मददगार छवि को मजबूत किया है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments