स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। थाना रोजा पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थाना रोजा पुलिस द्वारा अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 13 जून 2026 को वादी द्वारा थाना रोजा में तहरीर देकर आरोप लगाया गया था कि अभियुक्तगण ब्रजेश एवं सियाराम उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए हैं। इस संबंध में थाना रोजा पर मुकदमा अपराध संख्या 274/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।
वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। इसी क्रम में दिनांक 24 जून 2026 को थाना रोजा पुलिस टीम ने गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त ब्रजेश पुत्र कमलेश को चकभिटारा अड्डे के पास से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त:
ब्रजेश पुत्र कमलेश, उम्र लगभग 20 वर्ष, निवासी ग्राम बरमौला अर्जुनपुर, थाना रोजा, जनपद शाहजहाँपुर।
गिरफ्तारी का समय एवं स्थान:
24 जून 2026, समय 1:05 बजे दिन, चकभिटारा अड्डा, थाना रोजा क्षेत्र।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments