स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। जनपद के आम उत्पादकों, बागवानों, प्रसंस्करणकर्ताओं, पौधशाला संचालकों एवं कृषक उत्पादक संगठनों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2026 का आयोजन 3 जुलाई से 5 जुलाई 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमतीनगर, लखनऊ में किया जाएगा।
जिला उद्यान अधिकारी पुनीत कुमार पाठक ने बताया कि जनपद के आम उत्पादक किसान अपनी बागवानी की विभिन्न प्रजातियों के 1 किलोग्राम अथवा 5 आम प्रदर्शनी में प्रदर्शित कर सकते हैं। जो किसान स्वयं लखनऊ नहीं जा सकते, वे 1 जुलाई 2026 को अपराह्न 3 बजे तक अपने प्रदर्श जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय, विकास भवन परिसर, शाहजहाँपुर में जमा करा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि बागवान, कृषक उत्पादक संगठन एवं पौधशाला संचालक महोत्सव में स्टॉल लगाकर अपने उत्पाद एवं पौधों का विक्रय भी कर सकेंगे।
महोत्सव के दौरान 4 जुलाई 2026 को 'आम क्रेता-विक्रेता सम्मेलन' का आयोजन जन भवन, लखनऊ में किया जाएगा। इसमें भाग लेने के इच्छुक बागवान एवं कृषक उत्पादक संगठन विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली बस से प्रातः 4:30 बजे बरेली मोड़, शाहजहाँपुर से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।
इस सम्मेलन में आम की विभिन्न प्रजातियों, आधुनिक बागवानी तकनीकों, प्रसंस्करण, विपणन एवं नवाचारों की जानकारी कृषि वैज्ञानिकों द्वारा दी जाएगी।
जिला उद्यान अधिकारी ने जनपद के अधिक से अधिक बागवानों से आम महोत्सव में प्रतिभाग कर आधुनिक तकनीकों का लाभ उठाने और बागवानी को बढ़ावा देने की अपील की है।
संपर्क सूत्र:
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments