स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। जनपद में अपराधियों एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना तिलहर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी तिलहर के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक प्रिंस शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार 11 जून 2026 को वादिनी ने थाना तिलहर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि अंकित पुत्र महेश निवासी ग्राम घुसवारी, थाना तिलहर, उसकी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। तहरीर के आधार पर थाना तिलहर में मु0अ0सं0 295/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
विवेचना के दौरान पीड़िता के बयान एवं शैक्षिक अभिलेखों के आधार पर मुकदमे में धारा 65(1), 87 बीएनएस तथा 3/4(2) पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई।
30 जून 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बंथरा रेलवे ओवरब्रिज के पास से वांछित अभियुक्त अंकित (20 वर्ष) को सुबह 9:20 बजे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
शाहजहाँपुर पुलिस ने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments