स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 18 जून 2026। जनपद शाहजहाँपुर में जनशिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं निष्पक्ष निस्तारण के लिए पुलिस अधीक्षक श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा शिकायतकर्ताओं के घर एवं घटनास्थल पर पहुंचकर कुल 35 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
अभियान का संचालन अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) के पर्यवेक्षण में किया जा रहा है। आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) को अभियान का नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
विशेष अभियान के तहत जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी स्वयं शिकायतकर्ताओं के पास पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। निर्देशानुसार प्रत्येक क्षेत्राधिकारी अपने सर्किल में प्रतिदिन कम से कम एक स्थान तथा प्रत्येक थाना प्रभारी अपने थाना क्षेत्र में कम से कम दो स्थानों पर जाकर शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित कर रहे हैं।
दिनांक 18 जून 2026 को चलाए गए अभियान के दौरान जनपद के विभिन्न थानों में प्राप्त शिकायतों में से 35 शिकायतों का स्थलीय निरीक्षण कर समाधान किया गया। इस प्रक्रिया में शिकायतकर्ता एवं दोनों पक्षों से फीडबैक लेकर उन्हें संतुष्ट करने का प्रयास किया गया।
पुलिस विभाग का कहना है कि इस व्यवस्था से शिकायतकर्ताओं को बार-बार थाने अथवा पुलिस कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। पुलिस स्वयं शिकायतकर्ता के घर या संबंधित स्थान पर पहुंचकर तथ्यों का सत्यापन कर प्रभावी एवं निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित कर रही है।
शाहजहाँपुर पुलिस का यह विशेष अभियान आमजन को त्वरित न्याय एवं बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments