Breaking News

मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत जलालाबाद क्षेत्र में पैदल गश्त, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर, 18 जून 2026। आगामी मोहर्रम पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) महोदया द्वारा थाना जलालाबाद क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में आयोजित इस सुरक्षा निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) महोदया ने उपजिलाधिकारी जलालाबाद, क्षेत्राधिकारी जलालाबाद एवं थाना जलालाबाद पुलिस बल के साथ क्षेत्र के प्रमुख मार्गों, बाजारों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण किया।

पैदल गश्त के दौरान सुरक्षा प्रबंधों का निरीक्षण करते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष निगरानी बनाए रखने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

इस दौरान अधिकारियों ने आमजन एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर आगामी मोहर्रम पर्व के दौरान आपसी भाईचारा, सामाजिक सौहार्द एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। नागरिकों को अफवाहों से दूर रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा कानून-व्यवस्था से संबंधित सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए जागरूक किया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) महोदया ने कहा कि मोहर्रम पर्व के दौरान पुलिस बल लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहेगा तथा सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी पुलिस प्रबंध सुनिश्चित किए जाएंगे।

जनपद शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था एवं सतत निगरानी रखी जा रही है।

Post a Comment

0 Comments