स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 16 जून 2026। जनशिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं निष्पक्ष निस्तारण के लिए पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शाहजहाँपुर पुलिस ने 16 जून 2026 को कुल 39 शिकायतों का मौके पर जाकर निस्तारण किया।
अभियान की निगरानी अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा की जा रही है, जबकि इसके नोडल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को बनाया गया है।
अभियान के अंतर्गत सभी क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी शिकायतकर्ताओं के घर या घटनास्थल पर पहुंचकर शिकायतों का समाधान कर रहे हैं। प्रत्येक क्षेत्राधिकारी को अपने सर्किल में कम से कम एक और प्रत्येक थाना प्रभारी को प्रतिदिन कम से कम दो स्थानों पर शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार शिकायतकर्ताओं को अब अपनी शिकायतों के निस्तारण के लिए बार-बार थाने या पुलिस कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। पुलिस स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण, दोनों पक्षों से वार्ता एवं फीडबैक लेकर शिकायतों का समाधान सुनिश्चित कर रही है।
शाहजहाँपुर पुलिस का उद्देश्य आमजन को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक न्याय उपलब्ध कराना है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments