स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 16 जून 2026। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस लाइन शाहजहाँपुर में सेव लाइफ फाउंडेशन के सहयोग से समीक्षा एवं जागरूकता बैठक आयोजित की गई।
बैठक का आयोजन पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में किया गया, जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), क्षेत्राधिकारी यातायात सहित संबंधित अधिकारी एवं जनपद के सभी थानों की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम (CCT) के सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में सड़क दुर्घटनाओं के कारणों, ब्लैक स्पॉट की पहचान, यातायात नियमों के पालन, निगरानी, चेकिंग एवं प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
इस दौरान आई-रैड (iRAD) प्रणाली के प्रभावी उपयोग पर भी जोर दिया गया। सभी सड़क दुर्घटनाओं का समयबद्ध डेटा अपलोड कर उनके कारणों का विश्लेषण करने तथा सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए गए।
बैठक में हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग को बढ़ावा देने, ओवरस्पीडिंग रोकने, यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा दुर्घटना की स्थिति में त्वरित सहायता उपलब्ध कराने पर भी बल दिया गया।
शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा, जनजागरूकता और तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग के माध्यम से दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments