स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। थाना कलान पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो चरस तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 392 ग्राम चरस, ₹56,870 नकद, दो मोबाइल फोन तथा तस्करी में प्रयुक्त एक महिंद्रा वीरो वाहन बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, गश्त एवं वाहन चेकिंग के दौरान रोजी पब्लिक स्कूल के आगे रामसिंह यादव के ढाबे के सामने दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोका गया। तलाशी में एक आरोपी के पास 170 ग्राम तथा दूसरे के पास 192 ग्राम चरस बरामद हुई। दोनों के कब्जे से नकदी और मोबाइल फोन भी बरामद किए गए।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चोब सिंह (24) एवं ज्ञान सिंह (26), निवासी ग्राम सरसईया नगला, थाना कादरचौक, जनपद बदायूं के रूप में हुई है।
मामले में थाना कलान पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments