Breaking News

सिंगरोसी में कथित जुए के अड्डे की चर्चा, वायरल तस्वीरों के बाद जांच की मांग

 

ब्यूरो रिपोर्ट सीमा मौर्या उन्नाव ✍️

उन्नाव। सिंगरोसी क्षेत्र में रहमान फैक्ट्री के सामने कथित रूप से संचालित एक जुए के अड्डे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। वायरल पोस्टों में दावा किया जा रहा है कि यहां बड़े स्तर पर जुआ खेला जाता है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि कानपुर समेत आसपास के कई जनपदों से लोग यहां पहुंचकर लाखों रुपये के दांव लगाते हैं। साथ ही यह भी आरोप लगाया जा रहा है कि इस कथित गतिविधि का युवाओं पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।

क्षेत्र में सोनू बनकटा के नाम की भी चर्चा की जा रही है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है और संबंधित पक्ष का बयान भी सामने नहीं आया है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। अब सभी की निगाहें इस बात पर हैं कि वायरल तस्वीरों और लगाए गए आरोपों के बाद प्रशासन क्या कदम उठाता है।

Post a Comment

0 Comments