स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
संत कबीर नगर/गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबा तामेश्वरनाथ की पावन धरा संत कबीर नगर के धनघटा एवं गोरखपुर के खजनी विधानसभा क्षेत्र में ₹475 करोड़ से अधिक लागत की 139 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार प्रदेश के प्रत्येक जनपद को विकास की मुख्यधारा से जोड़ते हुए आधारभूत सुविधाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और जनकल्याण के क्षेत्र में लगातार नए आयाम स्थापित कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की सभी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है, जिससे आत्मनिर्भर और विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प को नई गति मिल रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments