Breaking News

अमरनाथ यात्रा से पहले किराया सूची जारी, बस, टैक्सी, ऑटो और ई-रिक्शा के नए रेट लागू

 

ब्यूरो रिपोर्ट राजन भारती लखनऊ ✍️

जम्मू। आगामी 3 जुलाई से शुरू होने वाली 57 दिवसीय श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन ने बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बस, टैक्सी, मैक्सी कैब, ऑटो रिक्शा, ई-ऑटो और ई-रिक्शा की नई किराया सूची जारी कर दी है।

नई दरों के अनुसार पेट्रोल ऑटो का न्यूनतम किराया पहले एक किलोमीटर के लिए 26 रुपये तथा उसके बाद 20 रुपये प्रति किलोमीटर निर्धारित किया गया है। वहीं ई-ऑटो का किराया पहले एक किलोमीटर के लिए 25 रुपये और उसके बाद 20 रुपये प्रति किलोमीटर रहेगा।

कश्मीर घाटी मार्ग पर श्रीनगर से बालटाल बस का किराया 175 रुपये और टैक्सी का 386 रुपये तय किया गया है। श्रीनगर से पहलगाम बस का किराया 173 रुपये तथा टैक्सी का 384 रुपये रहेगा। वहीं जम्मू से श्रीनगर बस का किराया 468 रुपये और टैक्सी का 1035 रुपये निर्धारित किया गया है।

जम्मू बस स्टैंड से कटड़ा, किश्तवाड़, भद्रवाह, बनिहाल और पुंछ सहित विभिन्न मार्गों के लिए भी नई बस किराया दरें जारी की गई हैं। इसके अलावा जम्मू शहर में चलने वाली मिनी बसों का किराया विभिन्न रूटों के अनुसार 8 रुपये से 18 रुपये तक निर्धारित किया गया है।

प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि यात्रा के दौरान निर्धारित किराया सूची के अनुसार ही भुगतान करें और किसी भी प्रकार की अधिक वसूली की शिकायत संबंधित अधिकारियों को तत्काल दें।

Post a Comment

0 Comments