स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहांपुर, 16 जून 2026। नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी की अध्यक्षता में नगर निगम कार्यालय में "सम्भव" कार्यक्रम के अंतर्गत जनसुनवाई दिवस आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर क्षेत्र के लोगों ने साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, नाली निर्माण एवं कर संबंधी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।
जनसुनवाई के दौरान कुल 8 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 1 शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
नगर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त एस.के. सिंह, महाप्रबंधक जल विजय नारायण मौर्य सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments