Breaking News

परिवार परामर्श केंद्र की पहल रंग लाई, 8 वर्ष से विवाहित दम्पति में हुआ समझौता

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर, 20 जून 2026। पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में आयोजित साप्ताहिक सुनवाई के दौरान एक दम्पति के बीच चल रहा पारिवारिक विवाद आपसी सहमति से सुलझा लिया गया। परामर्श के बाद दोनों पति-पत्नी को सकुशल विदा किया गया।

परिवार परामर्श केंद्र में शनिवार को कुल 18 पत्रावलियों पर सुनवाई की गई। सुनवाई के दौरान थाना कांट क्षेत्र के एक दम्पति का मामला भी रखा गया, जिनकी शादी लगभग आठ वर्ष पूर्व हुई थी। आवेदिका पिछले तीन माह से अपने मायके में रह रही थी।

महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति शराब पीकर मारपीट करते हैं और घर खर्च के लिए पर्याप्त धनराशि भी नहीं देते हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र में बुलाकर विस्तृत वार्ता कराई गई।

परामर्शदाताओं द्वारा दोनों पक्षों को समझाया-बुझाया गया, जिसके बाद पति-पत्नी ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया। पति ने भविष्य में पत्नी की बातों का सम्मान करने और पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आश्वासन दिया।

समझौते के उपरांत दोनों को परिवार परामर्श केंद्र से सकुशल विदा किया गया।

इस अवसर पर महिला मुख्य आरक्षी चंद्रकांता शर्मा, महिला आरक्षी मोनिका कुमारी, शीतल चौहान, निशा मिश्रा एवं नेहा चौहान सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहीं।

परिवार परामर्श केंद्र का उद्देश्य पारिवारिक विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान कर परिवारों को टूटने से बचाना तथा आपसी संवाद के माध्यम से रिश्तों में मधुरता स्थापित करना है।

Post a Comment

0 Comments