Breaking News

थाना परिसर में रील बनाना युवक को पड़ा महंगा, पुलिस ने हिरासत में लेकर शुरू की कार्रवाई

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर। थाना सदर बाजार परिसर में सोशल मीडिया रील बनाना एक युवक को महंगा पड़ गया। पुलिस ने थाना परिसर में वीडियो/रील बनाते हुए पाए गए युवक को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार थाना परिसर एक संवेदनशील एवं प्रतिबंधित क्षेत्र है, जहां बिना अनुमति फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी करना नियमों के विरुद्ध है। युवक द्वारा थाना परिसर में रील बनाए जाने की सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में ले लिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा युवक के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के उद्देश्य से किसी भी सरकारी कार्यालय, थाना परिसर या संवेदनशील स्थान पर बिना अनुमति वीडियो अथवा रील न बनाएं। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments