स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। मोहर्रम पर्व के मद्देनज़र जनपद में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने क्षेत्राधिकारी जलालाबाद एवं क्षेत्राधिकारी तिलहर के साथ थाना जलालाबाद, मिर्जापुर और कटरा क्षेत्र में ताजिया एवं जुलूस मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान ताजिया मार्गों, संवेदनशील स्थलों और प्रमुख चौराहों पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए गए कि मोहर्रम के दौरान पूर्ण सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी का निर्वहन करें तथा प्रत्येक गतिविधि पर कड़ी निगरानी बनाए रखें।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने ताजियादारों, आयोजन समितियों और स्थानीय नागरिकों से संवाद कर आपसी भाईचारा, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जनपद भर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments