Breaking News

अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं अवैध शस्त्रों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कलान पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार 26 जून 2026 को गश्त एवं संदिग्ध व्यक्ति-वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर परौर रोड स्थित नवनिर्मित प्लॉट के पास पुलिया के निकट अर्जुन कोरी उर्फ लुक्का निवासी उल्फतनगर (वनकटिया), थाना कलान को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उसके कब्जे से एक देशी तमंचा 315 बोर तथा दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।

बरामदगी के आधार पर थाना कलान में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में थाना कलान पुलिस टीम द्वारा की गई।

Post a Comment

0 Comments