Breaking News

तिलहर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर। पुलिस अधीक्षक श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशानुसार जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना तिलहर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस के अनुसार, 2 जून 2026 को वादिनी ने थाना तिलहर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि राज पुत्र गणेश एवं बन्टी पुत्र बब्लू, निवासी मोहल्ला नजरपुर, थाना तिलहर, उसकी 16 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए तथा शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।

तहरीर के आधार पर थाना तिलहर में मु0अ0सं0 269/2026 के तहत धारा 137(2), 351(3) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान पीड़िता के बयान एवं साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 64(1), 123, 61 बीएनएस तथा 3/4 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई।

मुखबिर की सूचना पर थाना तिलहर पुलिस ने 28 जून 2026 को सुबह 11:50 बजे वांछित अभियुक्त राज पुत्र गणेश (22 वर्ष) निवासी मोहल्ला नजरपुर, कस्बा तिलहर को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रिंस शर्मा, उपनिरीक्षक देवेन्द्र कुमार तथा आरक्षी मयंक भाटी शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments