ब्यूरो रिपोर्ट निजामुद्दीन, सीतापुर ✍️
सीतापुर। लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में हुई भीषण अग्नि दुर्घटना के बाद प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी क्रम में सिधौली कस्बे में उपजिलाधिकारी अवनीश कुमार के नेतृत्व में प्रमुख व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान वी-मार्ट, समूह रेस्टोरेंट कैफे एवं रोजाना ग्रॉसरी स्टोर की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान कोतवाली प्रभारी विजयेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
दमकल प्रभारी विजय बहादुर ने प्रतिष्ठानों में लगाए गए अग्निशमन उपकरणों की जांच की तथा फायर सेफ्टी मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने आपातकालीन निकास, सुरक्षा उपकरणों की कार्यशीलता और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जन सुरक्षा को देखते हुए ऐसे निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे तथा सुरक्षा मानकों में लापरवाही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments