जिला संवाददाता : कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ ✍️
लखनऊ। कैसरबाग पुलिस ने चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी के एक ई-रिक्शा के साथ दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।
एसीपी कैसरबाग नवरत्न गौतम एवं इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए गुरु गोविंद सिंह मार्ग स्थित विश्वकर्मा मंदिर के पास से दोनों आरोपियों को धर दबोचा।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मोहम्मद कैफ उर्फ उल्ले तथा प्रवेश यादव उर्फ राना के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया ई-रिक्शा (रजिस्ट्रेशन नंबर UP32RN2867) बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी चोरी की घटनाओं में संलिप्त बताए जा रहे हैं। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर अन्य मामलों में उनकी संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।
इस सफल कार्रवाई में उपनिरीक्षक सावंत कुमार, उपनिरीक्षक अरविंद कुमार, उपनिरीक्षक प्रशांत कुमार, कांस्टेबल अनीश वर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कैसरबाग पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मच गया है तथा आम नागरिकों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments