Breaking News

जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित 'जनता दर्शन' कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने एक-एक फरियादी से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। प्रत्येक नागरिक को न्याय दिलाना और शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा पात्र लोगों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जाए। जनता दर्शन कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री ने एक बार फिर जनविश्वास, सुशासन और संवेदनशील प्रशासन के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

Post a Comment

0 Comments