जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश लखनऊ ✍️
लखनऊ। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ की सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस एवं साइबर टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जो फर्जी कॉरपोरेट कंपनियां बनाकर करोड़ों रुपये की साइबर ठगी को अंजाम देते थे।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी भोले-भाले लोगों को हर महीने 30 से 40 हजार रुपये कमीशन का लालच देकर उनके नाम से विभिन्न बैंकों में खाते खुलवाते थे। बाद में उन्हीं दस्तावेजों का उपयोग कर फर्जी कॉरपोरेट कंपनियां बनाकर साइबर ठगी की रकम इन खातों में ट्रांसफर कर निकाल ली जाती थी।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों के विरुद्ध एनसीआरपी (National Cyber Crime Reporting Portal) पर 718 शिकायतें दर्ज हैं। गिरोह ने लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र स्थित एक फ्लैट में अपना कार्यालय बना रखा था, जहां से पूरे नेटवर्क का संचालन किया जा रहा था।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 79 चेकबुक, 77 एटीएम कार्ड, 16 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 14 कीपैड मोबाइल, 3 लैपटॉप सहित साइबर अपराध में प्रयुक्त अन्य सामग्री बरामद की है।
यह कार्रवाई एडीसीपी रल्लापल्ली वसंथ कुमार के मार्गदर्शन एवं एसीपी ऋषभ यादव के निर्देशन में सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस और साइबर टीम द्वारा संयुक्त रूप से की गई। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों तथा नेटवर्क की गहन जांच में जुटी हुई है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments