स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। थाना सदर बाजार में दर्ज गंभीर धाराओं के मुकदमे में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को थाना पुवायाँ एवं थाना सदर बाजार की संयुक्त पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार, 20 जून 2026 को थाना सदर बाजार में दर्ज मु0अ0सं0 303/2026 में वादिनी ने आरोप लगाया था कि अभियुक्तों ने उसे बहला-फुसलाकर ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए, धोखाधड़ी की, मारपीट की, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अपमानित किया तथा जान से मारने की धमकी दी।
मामले में दर्ज मुकदमे के आधार पर पुलिस लगातार वांछित अभियुक्तों की तलाश कर रही थी। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर 29 जून 2026 को थाना पुवायाँ एवं थाना सदर बाजार की संयुक्त पुलिस टीम ने विशाल शर्मा (24 वर्ष) निवासी ग्राम भूरखेड़ा, थाना पुवायाँ, जनपद शाहजहाँपुर को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध धारा 69, 318(2), 87, 115(2), 352, 351(3) बीएनएस तथा एससी/एसटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व से भी मारपीट, दहेज उत्पीड़न एवं अन्य मामलों में मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली संयुक्त पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विशाल कुमार, कांस्टेबल जरनैल सिंह, उपनिरीक्षक अक्षय पवार, कांस्टेबल विशु तोमर, आरक्षी मनोज कुमार, आरक्षी अंकित पंवार एवं महिला आरक्षी शीतल शामिल रहीं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments