ब्यूरो चीफ प्रमोद मिश्रा बलरामपुर ✍️
बलरामपुर। तुलसीपुर में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के तत्वावधान में दानवीर भामाशाह की जयंती को व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला महामंत्री दिलीप कुमार गुप्ता रहे, जबकि अध्यक्षता श्याम बिहारी अग्रहरि ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ दानवीर भामाशाह के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने भामाशाह के राष्ट्रभक्ति, त्याग और समाज सेवा के आदर्शों को याद करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
मुख्य अतिथि दिलीप कुमार गुप्ता ने कहा कि दान केवल धन देने का नाम नहीं, बल्कि समय, समर्पण और बलिदान की भावना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक के मन में "राष्ट्र प्रथम" की भावना होनी चाहिए और राष्ट्रभक्ति केवल शब्दों में नहीं, बल्कि कर्मों में दिखाई देनी चाहिए।
जिला महामंत्री रूप चन्द्र गुप्ता ने समाज सेवा एवं दान-पुण्य को जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि महाराणा प्रताप एवं भामाशाह के आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
कार्यक्रम के दौरान नगर के सात वरिष्ठ व्यापारियों विजय कुमार गुप्ता, अरुण देव आर्य, संतोष जायसवाल, निजामुद्दीन, मोहम्मद असगर आढ़ती, राम गोपाल कश्यप एवं ठाकुर प्रसाद मोदनवाल को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्याम बिहारी अग्रहरि ने कहा कि जिस प्रकार भामाशाह ने राष्ट्र और समाज के लिए अपना सर्वस्व समर्पित किया, उसी प्रकार हम सभी को भी समाज एवं मानवता की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।
इस अवसर पर युवा अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, अभय देव आर्य, महेश गोयल, राधेश्याम चौरसिया, शिव कुमार कसौधन, राम गोपाल गुप्ता, ओम प्रकाश अग्रहरि तथा मीडिया प्रभारी जय सिंह सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments