ब्यूरो रिपोर्ट बाल किशन उन्नाव ✍️
उन्नाव। जिला अस्पताल उमा शंकर दीक्षित स्थित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र (पीहू मेडिकल सेंटर) पर निजी दवाओं की बिक्री संबंधी लगातार मिल रही शिकायतों के बाद महानिदेशक, परिवार कल्याण का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे डॉ. पवन कुमार ने औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण की सूचना मिलते ही अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने जन औषधि केंद्र की व्यवस्थाओं, दवाओं के स्टॉक एवं संचालन से संबंधित अभिलेखों की जांच की।
बताया जा रहा है कि पत्रकार विकास जायसवाल द्वारा इस मामले को लेकर लगातार समाचार प्रकाशित किए जाने के बाद देर रात करीब 9 बजे औचक छापेमारी की कार्रवाई की गई। शिकायतों में जन औषधि केंद्र पर निजी दवाओं की बिक्री का आरोप लगाया गया था।
निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों ने मामले की जांच कर आवश्यक जानकारी जुटाई। यदि जांच में अनियमितताएं पाई जाती हैं तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अस्पताल प्रशासन ने कहा कि जांच की प्रक्रिया जारी है और अंतिम निर्णय जांच रिपोर्ट के आधार पर लिया जाएगा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments