ब्यूरो रिपोर्ट बाल किशन उन्नाव ✍️
उन्नाव। जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में लगातार मिल रही विभागीय शिकायतों पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए जिम्मेदार अधिकारियों को चेतावनी दी।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनसुनवाई और शासन स्तर से प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। शिकायतों के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
समीक्षा के दौरान पशुपालन विभाग, खनन विभाग तथा राजस्व विभाग से संबंधित शिकायतों की अधिक संख्या सामने आने पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई और कार्यप्रणाली में तत्काल सुधार लाने के निर्देश दिए।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए तथा प्रत्येक अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और जवाबदेही के साथ करें। शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी एवं संवेदनशील प्रशासन सुनिश्चित करना सभी विभागों की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments