स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। जनपद में अपराधियों एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना जैतीपुर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में वांछित एक बाल अपचारी को पुलिस निगरानी में लेकर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया।
पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी तिलहर के मार्गदर्शन में थाना जैतीपुर पुलिस ने यह कार्रवाई की।
23 जून 2026 को वादी ने थाना जैतीपुर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया। इस संबंध में थाना जैतीपुर पर मु0अ0सं0 80/2026 के तहत धारा 137(2)/87 बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस ने 24 जून को पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया। पीड़िता के बयान के आधार पर मुकदमे में धारा 64(2)(एम) बीएनएस एवं धारा 5J(ii)/6 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई।
30 जून 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने सिउरा मोड़ तिराहे से मामले में वांछित 17 वर्षीय बाल अपचारी (सोनू) को नियमानुसार पुलिस निगरानी में लिया। शैक्षिक अभिलेखों की जांच में उसके बाल अपचारी होने की पुष्टि हुई।
इसके बाद किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार उसे सादे वस्त्रों में नियुक्त पुलिसकर्मियों की निगरानी में रखते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद किशोर न्याय बोर्ड, शाहजहाँपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
शाहजहाँपुर पुलिस ने बताया कि महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित अपराधों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments