स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में मंगलवार को जीरो पावर्टी अभियान के अंतर्गत चयनित निर्धनतम परिवारों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड, उज्ज्वला योजना, निराश्रित महिला पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन, हर घर नल से जल योजना, बेसिक शिक्षा, शौचालय सहायता योजना, बाल सेवा योजना, विद्युत संयोजन, कौशल विकास योजना, स्वयं सहायता समूह, श्रम कार्ड तथा कन्या सुमंगला योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जीरो पावर्टी अभियान के अंतर्गत चिन्हित पात्र लाभार्थियों के सभी लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा की गई कार्रवाई का विवरण पोर्टल पर तत्काल अपडेट किया जाए, ताकि पात्र परिवारों को बिना किसी देरी के योजनाओं का लाभ मिल सके।
बैठक में परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, श्रम विभाग, जल निगम (ग्रामीण), जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला पंचायती राज अधिकारी, उपनिदेशक कृषि, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मिशन के प्रबंधक तथा जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments