स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना तिलहर पुलिस ने चोरी के मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक बाल अपचारी को पुलिस निगरानी में लेकर उसके कब्जे से चोरी की गई एक इलेक्ट्रिक स्कूटी बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी तिलहर के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक प्रिंस शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
29 जून 2026 को वादिनी ने थाना तिलहर में तहरीर देकर बताया कि 25 जून 2026 को अज्ञात चोर उसकी नीले रंग की इलेक्ट्रिक स्कूटी चोरी कर ले गया। तहरीर के आधार पर थाना तिलहर में मु0अ0सं0 342/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
विवेचना के दौरान पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए 30 जून 2026 को खैरपुर रोड स्थित सुल्तानपुर नहर पुलिया के पास से एक बाल अपचारी को चोरी की गई बिना नंबर प्लेट की इलेक्ट्रिक स्कूटी के साथ पुलिस निगरानी में लिया।
पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की भी बढ़ोतरी की है। बाल अपचारी के विरुद्ध विधिक प्रक्रिया के अनुसार अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
शाहजहाँपुर पुलिस ने कहा कि अपराध एवं चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जनपद में विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments