Breaking News

थाना जलालाबाद पुलिस ने हत्या के प्रयास के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

 

स्टेट ब्यूरो हेड : योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर, 12 जून 2026। पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर सौरभ दीक्षित के निर्देशानुसार अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जलालाबाद पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना स्थानीय पर पंजीकृत हत्या के प्रयास एवं आर्म्स एक्ट के मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 3 मई 2026 को वादी राघवेन्द्र सिंह निवासी खुटरिया थाना कांट द्वारा थाना जलालाबाद में तहरीर देकर आरोप लगाया गया था कि संजय कुमार, शोभित सिंह, नितिन ठाकुर उर्फ कालू तथा अमित ठाकुर उर्फ खड़खड़ ने एक राय होकर जान से मारने की नीयत से फायरिंग एवं मारपीट की थी। इस संबंध में थाना जलालाबाद पर मुकदमा संख्या 176/2026 धारा 109(1), 115(2), 3(5) बीएनएस एवं 3/25/27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था।

विवेचना के दौरान दो अभियुक्तों संजय कुमार एवं शोभित सिंह को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा जा चुका है। वहीं शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त नितिन ठाकुर उर्फ कालू पुत्र मनोज सिंह निवासी रुस्तमपुर चक थाना जलालाबाद को खंडहर रोड स्थित मंडी गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके विरुद्ध चोरी, आर्म्स एक्ट तथा अन्य गंभीर धाराओं में पूर्व से मुकदमे दर्ज हैं।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक पवन कुमार, कांस्टेबल देवव्रत, कांस्टेबल अतुल शाक्य एवं महिला कांस्टेबल डोली चौहान शामिल रहे।

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है।

Post a Comment

0 Comments