स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 21 जून। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन शाहजहाँपुर में पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आरआई लाइन, पुलिस लाइन के अधिकारी एवं कर्मचारीगण तथा रिक्रूट महिला आरक्षियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सामूहिक योगाभ्यास किया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर ने उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं महिला आरक्षियों को संबोधित करते हुए योग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का माध्यम नहीं है, बल्कि मानसिक संतुलन, आत्मानुशासन एवं सकारात्मक जीवनशैली का आधार भी है। नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को तनावमुक्त, ऊर्जावान तथा कार्यकुशल बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान क्रियाओं का अभ्यास कराया गया। सभी प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह एवं अनुशासन के साथ योगाभ्यास में भाग लिया।
इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम "योगा फॉर हेल्दी एजिंग (Yoga for Healthy Aging)" के अनुरूप पुलिस अधीक्षक नगर ने सभी को स्वस्थ, सक्रिय एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए नियमित योग करने तथा इसे अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के समापन पर स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए योग को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments