Breaking News

आगामी पर्व को लेकर बण्डा थाना में पीस कमेटी बैठक, कर्बला स्थल का निरीक्षण

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर, 16 जून 2026। आगामी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) की अध्यक्षता में थाना बण्डा परिसर में पीस कमेटी बैठक आयोजित की गई। बैठक में धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों, संभ्रांत नागरिकों एवं स्थानीय लोगों ने भाग लिया।

बैठक में लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने, अफवाहों से बचने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित न करने की भी सलाह दी गई।

बैठक के बाद अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), क्षेत्राधिकारी पुवायाँ एवं पुलिस टीम ने कर्बला स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था और आवागमन मार्गों का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसके उपरांत पुलिस अधिकारियों ने थाना क्षेत्र के प्रमुख बाजारों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त कर आमजन से संवाद स्थापित किया और सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

पुलिस प्रशासन ने कहा कि आगामी पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है।

Post a Comment

0 Comments