स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहांपुर, 18 जून 2026। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेश सरकार द्वारा संचालित समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत विकास भवन परिसर में जिला प्रशासन एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया।
प्रदर्शनी का उद्घाटन कटरा विधायक वीर विक्रम सिंह, ददरौल विधायक अरविंद कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष के.सी. मिश्रा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, विनीत कुमार तथा मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी द्वारा फीता काटकर किया गया।
प्रदर्शनी में केंद्र सरकार के विगत 12 वर्षों के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त उपलब्धियों के साथ-साथ प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी एवं लोकहितकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा आमजन के जीवन स्तर में सुधार हेतु किए गए प्रयासों को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया है।
उद्घाटन के उपरांत अतिथियों ने प्रदर्शनी का निरीक्षण कर विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शित योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने परिसर में स्थापित सेल्फी प्वाइंट पर फोटो खिंचवाकर कार्यक्रम में सहभागिता भी की।
प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं, विकास परियोजनाओं एवं जनहितकारी कार्यों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही योजनाओं से संबंधित साहित्य, सूचना सामग्री एवं जन-जागरूकता संदेश भी प्रदर्शित किए गए हैं।
जिला प्रशासन ने जनपदवासियों से अपील की है कि प्रदर्शनी आगामी 20 जून 2026 तक आमजन के लिए खुली रहेगी। नागरिक अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों एवं विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त करें तथा पात्रतानुसार विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाएं।
इस अवसर पर पीडी डीआरडीए अवधेश राम, जिला विकास अधिकारी ऋषिपाल सिंह, डीसी मनरेगा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments