Breaking News

ट्रेन में बम की झूठी सूचना फैलाने वाला युवक हिरासत में, ट्रेन सुरक्षित रवाना

 

ब्यूरो रिपोर्ट शशांक मिश्रा लखनऊ ✍️

लखनऊ। ऐशबाग स्टेशन पर एक ट्रेन में बम होने की सूचना मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, जीआरपी एवं अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचीं और ट्रेन के सभी कोचों की सघन तलाशी ली।

जांच के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। बम की सूचना पूरी तरह फर्जी पाई गई, जिसके बाद ट्रेन को सुरक्षित घोषित कर उसके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।

पूछताछ में पता चला कि सैनी जैकी (26 वर्ष) निवासी तेलंगाना को ट्रेन में बैठने के लिए जगह नहीं मिल रही थी। इसी वजह से उसने ट्रेन में बम होने की झूठी सूचना फैला दी, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार मौके पर शांति एवं कानून व्यवस्था पूरी तरह सामान्य रही और ट्रेन को सकुशल रवाना कर दिया गया।

Post a Comment

0 Comments