ब्यूरो रिपोर्ट दर्शन गुप्ता लखनऊ ✍️
लखनऊ। आगामी मोहर्रम के दृष्टिगत डीसीपी पश्चिम कमलेश दीक्षित द्वारा मदरसा मजहरुल इस्लाम, बिल्लौचपुरा, थाना बाजारखाला में अधिकारियों, धर्मगुरुओं एवं क्षेत्र के सम्भ्रांत व्यक्तियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मोहर्रम के दौरान शांति व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन एवं जुलूसों के शांतिपूर्ण संचालन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। डीसीपी पश्चिम ने उपस्थित लोगों से आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए प्रशासन का सहयोग करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि मोहर्रम के सभी कार्यक्रम निर्धारित मार्ग एवं प्रशासनिक दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न कराए जाएं, जिससे कानून व्यवस्था बनी रहे और सभी कार्यक्रम शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हों।
बैठक में मौजूद अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया तथा क्षेत्र में शांति एवं सद्भाव बनाए रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
लखनऊ पुलिस द्वारा मोहर्रम पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।
सच की आवाज वेब न्यूज़
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments