ब्यूरो रिपोर्ट दर्शन गुप्ता लखनऊ ✍️
लखनऊ। आगामी माहे मोहर्रम के दृष्टिगत थाना बाजारखाला परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य शिया समुदाय द्वारा आयोजित मजलिसों एवं 10वीं मोहर्रम के जुलूसों को शांति, सुरक्षा और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराना रहा।
बैठक में क्षेत्र के गणमान्य एवं सम्भ्रांत नागरिकों ने सहभागिता की। पुलिस प्रशासन ने उपस्थित लोगों से मोहर्रम के दौरान आने वाली संभावित समस्याओं एवं व्यवस्थाओं को लेकर सुझाव प्राप्त किए तथा उनके त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।
एसीपी बाजारखाला एवं थाना प्रभारी बृजेश सिंह ने सभी लोगों से आपसी भाईचारा, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि मोहर्रम के सभी कार्यक्रम प्रशासनिक दिशा-निर्देशों के अनुरूप एवं शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराए जाएं।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना पर ध्यान न देने की अपील की गई।
बैठक में उपस्थित नागरिकों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया और मोहर्रम को शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने का संकल्प लिया।
सच की आवाज वेब न्यूज़
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments