स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। थाना रोजा पुलिस ने लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने एवं दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थाना रोजा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 30 मई 2026 को वादी द्वारा थाना रोजा में तहरीर देकर अपनी पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस संबंध में थाना रोजा पर मुकदमा अपराध संख्या 249/2026 के अंतर्गत मामला पंजीकृत किया गया था।
विवेचना एवं साक्ष्य संकलन के दौरान मामले में बैढव सिंह पुत्र रघुनन्दन निवासी ग्राम पलिया, थाना मोहम्मदी, जनपद खीरी का नाम प्रकाश में आया। जांच के दौरान संकलित साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की वृद्धि की गई तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए।
इसी क्रम में दिनांक 24 जून 2026 को थाना रोजा पुलिस टीम ने गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त बैढव सिंह को अटसलिया ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त:
बैढव सिंह पुत्र रघुनन्दन, निवासी ग्राम पलिया, थाना मोहम्मदी, जनपद खीरी।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष उमेश कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक ओमपाल सिंह, कांस्टेबल हरवीर सिंह एवं आरक्षी हेमसागर शामिल रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments