स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में दिनांक 24 जून 2026 को क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा माननीय न्यायालय परिसर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का विस्तृत निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान न्यायालय परिसर में स्थापित सीसीटीवी नियंत्रण कक्ष का जायजा लिया गया तथा कैमरों की क्रियाशीलता, निगरानी व्यवस्था एवं कवरेज क्षेत्र की समीक्षा की गई। क्षेत्राधिकारी नगर ने परिसर में तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करने तथा प्रत्येक गतिविधि पर प्रभावी निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने न्यायालय परिसर के प्रवेश एवं निकास द्वारों, संवेदनशील स्थलों तथा सुरक्षा बिंदुओं का भी निरीक्षण किया। इस दौरान निर्देशित किया गया कि संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाए तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल पूरी तरह तैयार रहे।
क्षेत्राधिकारी नगर ने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि न्यायालय परिसर में आने वाले न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, वादकारियों एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
जनपद पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा संवेदनशील स्थलों की सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से इस प्रकार के निरीक्षण एवं समीक्षा कार्य लगातार जारी हैं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments