स्टेट ब्यूरो हेड : योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 13 जून 2026। थाना पुवायाँ पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।
पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी पुवायाँ के निकट पर्यवेक्षण में अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार दिनांक 29 मई 2026 को वादी द्वारा थाना पुवायाँ में तहरीर देकर आरोप लगाया गया था कि मोहित तथा उसके अन्य सहयोगियों ने उसकी लगभग 14 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा लिया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना पुवायाँ में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
जांच के दौरान साक्ष्यों के आधार पर मामले में भारतीय न्याय संहिता की अतिरिक्त धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गईं।
पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर शनिवार को ग्राम धारा के पास फ्लाईओवर के नीचे से अभियुक्त मोहित पुत्र लक्ष्मण उर्फ लखन प्रसाद, निवासी अमित कॉलोनी स्कूल, थाना भीरा, जनपद लखीमपुर खीरी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की उम्र लगभग 18 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इस गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक संजीव कुमार, हेड कांस्टेबल सतीश कुमार एवं आरक्षी शिवराज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
(सच की आवाज़ वेब न्यूज़)
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments