Breaking News

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को जलालाबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

स्टेट ब्यूरो हेड : योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर, 13 जून 2026। थाना जलालाबाद पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने तथा फर्जी दस्तावेज तैयार कर कोर्ट मैरिज कराने के आरोप में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।

पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी जलालाबाद के पर्यवेक्षण में अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार 22 मई 2026 को पीड़िता की मां द्वारा थाना जलालाबाद में दी गई तहरीर के आधार पर आरोपी रुआबशेर उर्फ राहुल पुत्र मुरादशेर, निवासी मोहल्ला दलमीर खां, इमादपुर थमरई, थाना शमशाबाद, जनपद फर्रुखाबाद के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था।

आरोप है कि अभियुक्त ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। साथ ही आधार कार्ड में उम्र में हेरफेर कर फर्जी कोर्ट मैरिज (निकाहनामा) तैयार कराया तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।

विवेचना के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली, जिसके आधार पर आरोपी को थाना मिर्जापुर क्षेत्र के जरियनपुर तिराहा के पास से शनिवार सुबह करीब 08:10 बजे गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक पैन कार्ड, एक क्रेडिट कार्ड एवं दो आधार कार्ड बरामद किए हैं।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में निरीक्षक अपराध रविशंकर यादव, कांस्टेबल सतीश कुमार, आरक्षी सचिन कुमार तथा विनय सोलंकी शामिल रहे।

(सच की आवाज़ वेब न्यूज़)

Post a Comment

0 Comments