Breaking News

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आनंदी मैजिक वर्ल्ड वाटर पार्क में निराश्रित बालिकाओं से किया संवाद, सुरक्षा और शिक्षा पर दिया विशेष जोर

 

ब्यूरो रिपोर्ट सीमा मौर्या उन्नाव ✍️

उन्नाव। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मंगलवार को सोहरामऊ स्थित आनंदी मैजिक वर्ल्ड वाटर पार्क का दौरा किया। आगमन पर जिलाधिकारी घनश्याम मीना एवं पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने 158 निराश्रित बालिकाओं एवं उनके साथ आए स्टाफ से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने बालिकाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं सर्वांगीण विकास के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

राज्यपाल ने संबंधित अधिकारियों एवं स्टाफ को निर्देश दिए कि निराश्रित बालिकाओं की सुरक्षा, देखभाल, शिक्षा एवं बेहतर भविष्य के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं तथा उनकी समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान किया जाए।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी', जिलाधिकारी घनश्याम मीना, पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी प्रतीराज, अपर जिलाधिकारी सुशील कुमार गोंड, उप जिलाधिकारी प्रज्ञा पांडे सहित पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

राज्यपाल के आगमन को देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे तथा पूरे आयोजन के दौरान प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।

Post a Comment

0 Comments