ब्यूरो रिपोर्ट आनंद कुमार लखनऊ ✍️
लखनऊ। राजधानी के मोहान रोड स्थित पानखेड़ा के सामने शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार टैक्सी और डंपर की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में टैक्सी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टैक्सी के परखच्चे उड़ गए और चालक वाहन के अंदर ही फंस गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर चालक को बाहर निकालने का प्रयास किया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एवं राहत-बचाव टीम मौके पर पहुंच गई। घायल चालक को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल भेजने की कार्रवाई की गई। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
हादसे के चलते मोहान रोड पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारु कराया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments